बिल्सी। बदायूं-बिजनौर हाईवे पर गांव पिंडौल के निकट बुधवार शाम बाइक सवार युवक सड़क पार कर रही नीलगाय से टकरा गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। नगर के मोहल्ला संख्या छह गोशाला रोड निवासी अनूप सक्सेना बुधवार शाम बाइक से उघैती से घर लौट रहे थे। बदायूं-बिजनौर हाईवे पर गांव पिंडौल के निकट अचानक नीलगाय के सड़क पर आने से बाइक उससे टकरा गई। राहगीरों ने अनूप को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उनके एक हाथ की हड्डी टूट गई है। संवाद