फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सीबीआई का फर्जी अफसर बन कर नर्सिंग होम संचालक को फंसाने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। सीबीआई का अफसर बताकर नगर के एक नर्सिंग होम के संचालक मोहित अग्रवाल को फंसाने की कोशिश की गई।
विज्ञापन

श्रीनारायणगंज मोहल्ले में लिंक रोड निवासी डॉ. मोहित अग्रवाल का मेडिकल स्टोर और नर्सिंग होम भी है। बृहस्पतिवार सुबह उनके मोबाइल पर कॉल कर खुद को सीबीआई का अफसर बताकर उनकी बेटी के बारे में डिटेल पूछी गई। फर्जी अफसर कुछ और पूछता, उससे पहले ही अग्रवाल ने कई सवाल दाग दिए। फर्जी अफसर ने कोशिश नाकाम हो जाने के बाद खुद ही फोन काट दिया। बता दें कि यहां कई प्रमुख लोगों के पास ऐसी ही फर्जी कॉल आ चुकी हैं। दो-तीन लोग ठगी का शिकार भी हो चुके हैं, लेकिन कई बच भी गए हैं। इस बीच, अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से नहीं की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें