फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नीलगाय से बाइक टकराई, बेटा समेत दंपती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। बिल्सी रोड पर गांव संजरपुर के पास मक्का के खेत से निकले नीलगाय से बाइक टकराने से दंपती समेत उनका बेटा घायल हो गया। हादसा मंगलवार पूर्वाह्न हुआ।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव नरऊ निवासी शिशुपाल (55), उनकी पत्नी बिमलेश (52) और बेटा हरीओम (18) बाइक से बिल्सी जा रहे थे। संजरपुर के पास मक्का की फसल से नीलगाय निकल कर सड़क पर आ गया। हरीओम बाइक पर नियंत्रण खो बैठा। नीलगाय से टक्कर के बाद तीनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। राहगीरों ने तीनों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। सूचना के बाद उनके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। उन्हीं की मौजूद में घायल दंपती समेत उनके बेटे का प्राथमिक उपचार किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें