फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: घोड़ा बग्घी से टकराई बाइक, मजदूर की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र में सोमवार रात टिकलापुर गांव के नजदीक घोड़ा बग्घी से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार 40 वर्षीय मजदूर सुभाष की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया निवासी सुभाष मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिजनों के मुताबिक, सुभाष दो दिन पहले मजदूरी करने सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव भरकुईया गए थे। सोमवार शाम तक उन्होंने गांव में मजदूरी की। इसके बाद गांव के जोगेश और भरकुईया निवासी अफसर अली के साथ बाइक से दावत खाने मझिया गांव चले गए।
दावत खाने के बाद तीनों रात करीब 12 बजे सिमरिया गांव के लिए रवाना हुए। उनकी बाइक मूसाझाग थाना क्षेत्र में टिकलापुर गांव के नजदीक पहुंची तभी घोड़ा बग्घी से टकरा गई। हादसे में सुभाष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जोगेश और अफसर अली गंभीर रूप से घायल हो गए। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें