फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हाइवे पर ई-रिक्शा से बाइक टकराई, रिटायर्ड ईओ समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाइवे पर स्थित गांव कुरऊ के निकट बीती शाम एक बाइक आगे चल रहे ई-रिक्शा से टकरा कर फिसल गई। इसमें बाइक पर सवार नगर पालिका के रिटायर्ड ईओ समेत दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

मोहल्ला संख्या दो निवासी एवं नगर पालिका परिषद के रिटायर्ड ईओ रामप्रकाश गुप्ता एवं नगर के मोहल्ला संख्या छह निवासी रेखपाल सिंह साथ बाइक से जिला मुख्यालय से अपना काम कराकर लौट रहे थे। बिजनौर-बदायूं हाइवे पर स्थित गांव कुरऊ के निकट जैसे ही उनकी बाइक आई तभी आगे चल रहे ई-रिक्शा में बाहर निकल रहे एक लोहे के पाइप से उनकी बाइक टकरा गई। इससे बाइक सड़क पर फिसल गई और बाइक पर सवार रामप्रकाश गुप्ता और रेखपाल सिंह घायल हो गए। मौके पर एकत्रित हुए लोगों ने उन्हे किसी तरह बिल्सी को भेजा। जहां उनका एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा है। बताते हैं कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें