फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अलापुर। थाना क्षेत्र के उसहैत मार्ग पर गांव गाभियाई के पास बुधवार रात तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़ी भूसे लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दो युवक घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

उसहैत थाना क्षेत्र के गांव त्रिलोकपुर निवासी टिंकू (20) पुत्र दुर्गपाल, आनंद पुत्र बेचेलाल यादव और अजित पुत्र महावीर बुधवार रात करीब आठ बजे एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव गाभियाई के पास सड़क किनारे खड़ी भूसे लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में उनकी बाइक घुस गई। टिंकू का सिर ट्रॉली से टकरा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आनंद और अजीत गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टर ने मेडिकल परीक्षण में टिंकू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायलों का भर्ती कर उपचार शुरू किया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने युवक का शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें