शहर के गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में मंगलवार को अंतर महाविद्यालयी महिला खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न जिलों से आई टीमों ने हिस्सा लिया। विनर व रनर अप में बिजनौर की टीमें विजेता रहीं। विजेता टीमों को पुरस्कार से नवाजा गया।
निर्धारित समय पर शुरू हुई प्रतियोगिता में 15 महाविद्यालयों की टीमें खेलीं। आरबीडी कॉलेज बिजनौर ने टॉस जीता। जिनका प्रथम मैच एसएम कॉलेज चंदौसी के साथ खेला गया। ग्रांट टोटल 11 से बिजनौर की टीम आगे रही। इसी प्रकार बरेली कॉलेज बरेली और ऐस कॉलेज के बीच खेला गया। इसमें 16 अंक पाकर बरेली कॉलेज जीता। एनएमएसएन दास कॉलेज बदायूं और पीलीभीत के बीच हुई प्रतियोगिता में दास कॉलेज विजयी बना। अमरोहा व धामपुर की टीम में धामपुर ने बाजी मारी। वहीं वर्धमान कॉलेज बिजनौर की टीम ने प्रतिद्वंदियों को शिकस्त देकर प्रथम स्थान अर्जित किया। वहीं आरबीडी कॉलेज बिजनौर की टीम रनर अप रही। इससे पूर्व शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम सदर जंग बहादुर यादव तथा जिला पंचायत अध्यक्ष मधुचंद्रा ने किया। एसडीएम ने कहा कि खेल से हम स्वस्थ्य रहते हैं। साथ ही टीम भावना भी जाग्रत होती है। जिपं अध्यक्ष चंद्रा ने कहा कि खेलकूद बालक-बालिकाओं में आत्मविश्वास की भावना जाग्रत करती है। हमें खेलों से जुड़ा रहना चाहिए। प्रबंध समिति के अध्यक्ष विनय प्रकाश रस्तोगी ने कहा कि खेल से मनुष्य की हड्डियों का निर्माण होता है। स्वस्थ्य शरीर में ही स्वस्थ्य मस्तिष्क निवास करता है। मुख्य अतिथियों ने विजेता टीम को सम्मानित किया। इस अवसर पर पर्यवेक्षक के रूप में डॉ. चारू मल्होत्रा, एक्सपर्ट डॉ. वीपी शर्मा रहे। इसके अलावा सरला चक्रवर्ती, डॉ. ममता वर्मा, डॉ. उमा सिंह गौर, डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी, रन विजय सिंह आदि मौजूद रहे। टीमों के साथ आए मैनेजर उपस्थित रहे।