फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस बचाने की कोशिश में करंट लगने से नाती समेत वृद्घा झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव बरामालदेव में मंगलवार को बिजली के पोल में करंट आने से एक वृद्धा और उसका नाती झुलस गया। जबकि पोल से बंधी भैंस की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

बरामालदेव निवासी मोरकली (65) बेवा श्रीपाल ने अपनी भैंस नहालने के लिए घर के पास ही बिजली के पोल से बांध दी। उसी दौरान पोल पर करंट उतर आया। भैंस को तड़पता देख मोरकली आगे बढ़ी तो वह भी उसे छूते ही गश खाकर गिर पड़ी। उनका हाथ झुलस गया। मोरकली के नाती दीपक (22) और पड़ोसी रामश्री पत्नी रामकुमार भी करंट के चपेट में आ गए, जिससे दीपक भी झुलस गया। दीपक और मोरकली को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रामश्री की हालत में सुधार होने पर घरवाले उसे अपने साथ ले गए। इसे लेकर गांव में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें