फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर कॉरपोरशन के संविदा कर्मी में मिले डेंगू के लक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मूसाझाग। पावर कॉरपोरेशन के संविदा कर्मी में डेंगू के लक्षण मिले हैं। निजी अस्पताल ने डेंगू की पुष्टि की है, इसके बाद परिवार वालों ने इलाज के लिए बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। बताते हैं कि अब हालत में कुछ सुधार है।
विज्ञापन

जगत ब्लॉक के गांव नगला शर्की का 24 वर्षीय तनुज पटेल पावर कॉरपोरेशन में संविदा कर्मी है। उसकी तैनाती सखानू विद्युत उपकेंद्र पर लाइन स्टाफ के रूप में है। तनुज को कई दिन से बुखार आ रहा था। निजी डॉक्टर के यहां इलाज कराने पर सुधार नहीं हुआ। इसके बाद दो दिन पहले उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में परिवार वाले यहां से बेहतर इलाज के लिए एक निजी डॉक्टर के अस्पताल ले गए। यहां जांच में तनुज को डेंगू की पुष्टि की गई। हालत ज्यादा गंभीर होने के चलते शुक्रवार सुबह यहां से बरेली रेफर कर दिया गया। उसका बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालत में अब सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें