फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीईओ जगत ने पांच  स्कूलों पर मारा छापा

Wed, 13 Jul 2016 12:03 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बच्चों की संख्या मिली कम, जताई नाराजगी
 खंड शिक्षाधिकारी जगत सोमनाथ विश्वकर्मा ने पांच स्कूलों पर छापा मारा। इस दौरान सभी स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बेहद कम मिली। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने सभी प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा है। बीईओ ने बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने को प्रधानाध्यापकों को अभिभावकों से संपर्क करने के निर्देश दिए हैं।
बीईओ सोमनाथ विश्वकर्मा ने सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय डुमैरा में सुबह 8.20 बजे छापा मारा। उस समय स्कूल में पंजीकृत 74 में मात्र 16 बच्चे थे। रंगाई-पुताई नहीं हुई हैं। छत से बरसाती पानी टपकता है। इंचार्ज प्रधानाध्यापिका रेखारानी एक सप्ताह के मेडिकल अवकाश पर हैं। उनकी जगह जाटव गौटिया प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका पिंकी रानी पर चार्ज है। प्रधानाध्यापिका से स्पष्टीकरण मांगा है।  प्राथमिक विद्यालय इकरामनगर में 8.45 बजे 88 में मात्र 17 बच्चे मौजूद मिले। विद्यालय प्रांगण में जलभराव हो जाता है। बच्चों की कम उपस्थिति पर स्पष्टीकरण मांगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड शिक्षाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय मलगांव का 9.15 बजे, उच्च प्राथमिक विद्यालय रहमा का 10 बजे निरीक्षण किया। रहमा दूध का वितरण नहीं कराया जाता है। बीईओ ने बताया कि इस पर प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। कंवर्जन कास्ट से रिकबरी की जाएगी। सोमनाथ विश्वकर्मा ने बताया कि सभी स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम थी। प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। निर्देश दिए गए हैं कि वह बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने को अभिभावकों से  संपर्क करें। भ्रमण पंजिका साथ रखें। इसमें किसी तरह की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें