फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल रेस में भयंकर सिंह अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं महोत्सव के तहत मंगलवार को बांके बिहारी कॉलेज से साइकिल रेस हुई। प्रतिभागियों में भयंकर सिंह ने प्रथम स्थान पाया। स्पोर्टस स्टेडियम पहुंचकर साइकिल समाप्त हुई। साइकिल रेस प्रतियोगिता सुबह में बांके बिहारी कॉलेज परिसर से शुरू हुई। सीओ सतीशचंद्र शर्मा और सपा नेता सुनील यादव, हरवंश पहलवान और जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर साइकिल रेस शुरू कराई। बहेड़ी स्थित स्पोर्टस स्टेडियम तक प्रतिभागियों ने साइकिल से दौड़ में पूरा दमखम लगा दिया। प्रतिभागियों में दो छात्राओं ने भी हिस्सा लिया। साइकिल रेस का आयोजन बांके बिहारी कॉलेज ने कराया। कॉलेज के सह प्रबंधक कपिल गोयल उर्फ सोनू ने बताया कि रेस में भयंकर सिंह प्रथम रहा। सुआपाल को द्वितीय और बह्मजीत तृतीय स्थान मिला। प्रथम विजेता को साइकिल और 11 हजार का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। 51 सौ रुपये द्वितीय और तृतीय विजेता को 31 सौ रुपये का पुरस्कार मिलेगा। रेस की व्यवस्थाओं में कॉलेज के प्रतिनिधि नवीन कुमार, शैलेंद्र गौतम अनिल कुमार, चंद्रबोध, कमल किशोर, राजीव यादव और रोहताश आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें