फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार का पुतला फूूूंका

Sun, 26 Mar 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने जमकर की नारेबाजी
विज्ञापन

बिहार हरचंदपुर गांव के संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान बताते हुए धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पीडब्ल्यूडी के अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए ठेकेदार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की।
किसान यूनियन के कार्यकर्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में चल रहे धरनास्थल से उठ कर दोपहर बाद घंटाघर चौराहे पर पहुंचे। ब्लॉक अध्यक्ष गंगा सिंह शाक्य ओर नगर अध्यक्ष चंद्रमोहन वर्मा के नेतृत्व में यूनियन के कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर प्रदर्शन किया। कहा- पीडब्ल्यूडी के अफसर हकीकत जानने की बजाय मनमानी पर उतर आए हैं। मिट्टी की खुदाई की वजह से फसलों को हुए नुकसान का भी आकलन कराने की जरूरत महसूस नहीं की गई। इससे किसानों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने अफसरों और पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी भी की। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने ठेकेदार का पुतला दहन कर दिया। साथ ही चेतावनी भी दी कि अगर जल्द ही कार्रवाई नहीं की गई तो हाईवे पर जाम लगा दिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में भागमल चौधरी, रामकुमार शर्मा, कृष्ण औतार, नरोत्तम शाक्य, राधाकृष्ण यादव, शाकिर अंसारी, वीरपाल, दुर्वेंद्र चौहान, रीराम, सूरजपपाल, सुरेश, कृपाल शर्मा और रामदास आदि शामिल थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें