फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जलाभिषेक से पहले हाईवे पर गूंजे भोले के जयकारे

Fri, 25 Aug 2023 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
कछला गंगाघाट से कांवड़ लेकर निकले ​शिवभक्त। संवाद
विज्ञापन
उझानी/कछला। सावन महीना के अंतिम सोमवार को मंदिरों में जलाभिषेक से पहले शिवभक्तों की टोलियों के हाईवे के रास्ते निकलने का सिलसिला बना हुआ है। बृहस्पतिवार पूरे दिन कांवड़ियों की घूम रही। आस्था की डुबकी लगान के बाद उन्होंने गंगाघाट पर कांवड़ पूजन भी किया।
विज्ञापन

कछला गंगाघाट प कांवड़ियों के पहुंचने का सिलसिला बृहस्पतिवार तड़के से शुरू होकर देर शाम तक चलता रहा। बदायूं, बरेली और शाहजहांपुर जिले के कांवड़ियों की टोलियों ने गंगा में डुबकी लगाकर पुरोहितों से कांवड़ पूजन कराया। मंत्रोच्चार भी किया गया। इसके बाद शाम तक सैकड़ों की संख्या में टोलियां शिव मंदिरों की ओर रवाना हो गईं। सावन के अंतिम सोमवार को शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया जाएगा।
अधिकतर टोलियां शाहजहांपुर जिले के पटना देवकली स्थित शिव मंदिर के लिए निकली हैं। कलाकारों के साथ थिरकते कांवड़ियों ने भोले के जयकारे भी लगाए। कई टोलियों ने रास्ते में ही प्रसादी भोज बनाकर उसे ग्रहण किया। बता दें कि अधिक मास होने की वजह से इस बार पहले सात सोमवार को मंदिरों में जलाभिषेक हो चुका है। अंतिम सोमवार को जलाभिषेक के बाद कांवड़ यात्रा का विसर्जन होगा, लेकिन कुछ शिवभक्त रक्षाबंधन वाले दिन भी जलाभिषेक करते हैं।
विज्ञापन

सोमवार से पहले दो दिन उमड़ेगा शिवभक्ति का सैलाब
सावन के अंतिम सोमवार को जलाभिषेक करने वाले शिवभक्तों की संख्या काफी रहने की संभावना है। शनिवार और रविवार को कांवड़ियों की संख्या में इजाफा होगा। रविवार पूरी रात कांवड़ यात्रा चलेगी। इसी के मद्देनजर पुलिस ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। रविवार को बदायूं जिले के शहर कस्बों और ग्रामीण इलाकों केशिवभक्त गंगाघाट पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें