फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरत मिलाप के समय भाव विभोर हो उठे दर्शक

Fri, 23 Oct 2015 11:28 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीराम लीला महोत्सव के चलते भरत मिलाप के भावुक क्षणों को दर्शाया गया। श्रीराम और भरत के मिलाप के समय दर्शकों के आंसू छलक आए।
विज्ञापन

यह मंचन खुला मंचन हुआ। रंगमंच के इतर भरत का रथ रघुनाथ मंदिर से चला और वीथी भरत मिलाप तक पहुंचा। जहां पहले से एकत्र भीड़ के समक्ष भरत और राम गले लग गए। दोनों के आंखों में आंसू देख दर्शक भी भावुक हो उठे। अयोध्या से आए नर नारियों में भी भावुकता थी। खुले मंचन में दर्शकों ने श्रीराम की पूजा की और आरती उतारी। श्रीराम के वन से आगमन के बाद उनसे राजगद्दी संभालने का आग्रह किया गया।
रामलीला में हनुमान ने किया लंका दहन
इस्लामनगर। रामलीला मेले में शुक्रवार को लंका दहन का मंचन हुआ। लंका में पकड़े जाने के बाद हनुमान जी की पूंछ में आग लगा दी गई तो उन्होंने लंका में आग लगा दी। लंका दहन का मंचन देखकर श्रद्धालु उत्साहित होकर जय श्रीराम और जय बजरंग बली के जयकारे लगाने लगे। इससे माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

मेले में दिन एवं रात के दौरान खासी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। महिलाएं जहां घरेलू जरूरत का सामान खरीद रही हैं। वहीं बच्चों को खाने-पीने और झूला झूलने आदि में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं। दंगल कमेटी के हितेंद्र शंखधार ने बताया की शनिवार को मेले में दंगल का आयोजन किया जाएगा। इसमें हरियाणा, पंजाब, रुड़की, दिल्ली, रोहतक, चंडीगढ़, मुरादाबाद, चंदौसी आदि प्रांतों और जिलों के पहलवान कुश्ती में अपने जौहर दिखाएंगे। मेला की व्यवस्था करने वालों में कुलदीप गुप्ता, अतुल वैश्य, विनोद शंखधार, लक्ष्मीकांत मिश्रा, मुनेंद्र आर्य, संजीव, पप्पू दादा, निखिल गुप्ता, त्रिलोकी गुप्ता, मुकेश सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

हाथरस के रामेश्वर बने दंगल चैंपियन
कादरचौक। रामलीला प्रांगण में चल रही रामलीला के साथ हो रहे तीन दिवसीय दंगल के समापन पर हाथरस के पहलवान रामेश्वर ने बरेली के विक्की सकलैनी को हराकर शील्ड पर कब्जा जमा दिया। शील्ड के साथ ही उन्हें पांच हजार रुपये नगद, बाल्टी और साइकिल का इनाम मिला।  दंगल के फाइनल मुकाबले में दूरदराज के पहलवानों के बीच होने वाली कुश्तियों का मजा उठाने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। दंगल चैंपियन की शील्ड के लिए हुई कुश्ती को देख रहे दर्शकों ने दोनों पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर रैफरी राकेश सिंह, थानाध्यक्ष रुकुमपाल सिंह, शिशुपाल सिंह ओमकार सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें