उझानी में स्काउट- गाइड प्रतिभागियों के साथ मौजूद शिक्षिकाएं। स्रोत- आयोजक
उझानी। नगर पालिका अशर्फी देवी कन्या इंटर कॉलेज में चल रहे स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हो गया। इसमें भारत माता टोली ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस दौरान प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
कॉलेज परिसर में शनिवार शाम तक चले स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागी छात्राओं ने अपने-अपने टैंट सजाए। रंगोली बनाई। प्रधानाचार्या वीरू सिंह ने उद्घाटन सत्र में झंडा फहराया। उन्होंने प्रतिभागियों को स्काउटिंग का महत्व समझाया। कहा कि शिविर में प्रशिक्षण लेने से छात्राओं के हौसले में वृद्धि के साथ ही आपदा से बचाव करने के गुर भी सीखने को मिलते हैं। पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव शर्मा ने उन्हें नियमों की जानकारी दी।
प्रतिभागी टोलियों में भारत माता टोली ने प्रथम स्थान पाया। मां दुर्गा और रानी लक्ष्मीबाई टोली को द्वितीय और लक्ष्मी और मीराबाई टोली को तृतीय स्थान मिला। मां संतोषी, राधा कृष्ण, मां पार्वती, मां सरस्वती, पद्मावती, चांद बीबी टोलियों को सांत्वना पुरस्कार मिला। विजेताओं को प्रमाण पत्र दिए गए। इस मौके पर कुसुम लता, रंजू गौतम, मुस्कान शर्मा, शिल्पी, रोहिला नाज, पूजा, श्यामा आदि मौजूद रहीं।