फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: भारत माता टोली ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
नेहरू मेमोरियल शिवनारायण दास डिग्री काॅलेज में बीएड प्रशिक्षुओं के स्पेशल इंट्रोडक्टरी कोर्स के
विज्ञापन
बदायूं। भारत स्काउट गाइड संस्था के तत्वावधान में बीएड प्रशिक्षुओं के पांच दिवसीय स्पेशल इंट्रोडक्टरी कोर्स का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। समापन अवसर पर प्रशिक्षुओं ने तंबुओं का शहर बसाकर आकर्षक गेट और रंगोली तैयार की। इसमें भारत माता की टोल ओवरऑल चैंपियन रही।
विज्ञापन

नेहरू मेमोरियल शिवनारायण दास डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो. मोहनलाल मौर्य ने स्काउट ध्वज फहराते हुए कहा कि श्रेष्ठ संस्कारों से ही मानव में देवत्व का उदय होता है। उन्होंने युवाओं से जीवन में नैतिक मूल्यों को अपनाने और समाज के लिए उपयोगी बनने का आह्वान किया। प्राचार्य डॉ. आशीष कुमार सक्सेना ने कहा कि सफलता पाने के लिए चुनौतियों को स्वीकार करना और संघर्ष करना आवश्यक है। जिला आयुक्त रोवर प्रो. मनवीर सिंह ने युवाओं को समय के प्रति प्रतिबद्ध रहने और नैतिक मूल्यों को समझने की सलाह दी।
पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि युवा अपनी प्रतिभा को पहचानें और उसे राष्ट्र निर्माण में लगाएं। प्रतियोगिताओं में भारत माता टोली ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता। रानी लक्ष्मीबाई टोली ने द्वितीय और स्वामी विवेकानंद टोली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता टोलियों की घोषणा डॉ. आशीष गुप्ता ने की, जबकि बेस्ट गाइड के रूप में राधिका शर्मा और बेस्ट स्काउट के रूप में अनिकेत को चुना गया, जिसकी घोषणा डॉ. बैकुंठनाथ शुक्ला ने की। कार्यक्रम में विजेता प्रतिभागियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. जीवन सारस्वत, डॉ. सुषमा रानी, डॉ. नंद गोपाल, डॉ. सूरज कुमार, डॉ. लक्ष्य चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें