भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते लोग। संवाद
बिल्सी। माघ पूर्णिमा पर शनिवार को नगर में कई स्थानों पर भंडारों का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान करने कछला गंगा घाट पहुंचे। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पुण्य कमाया और बाद में भंडारे का आयोजन किया। कछला रोड स्थित भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज के उप प्रबंधक डीके गुप्ता ने भंडारे का आयोजन किया। कछला रोड स्थित माहेश्वरी धर्मशाला पर व्यापारी कुमुद माहेश्वरी ने अन्य व्यापारियों के सहयोग से भंडारा कराया। बदायूं-बिजनौर हाईवे स्थित माही धर्मकांटा पर सुभाष शर्मा व हरीश मैथिल समेत बाबा के भक्तों ने भंडारा कराया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। संवाद