मंदिर में बच्चों को भंडारे का प्रसाद खिलाते भक्त। संवाद
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या पांच के वार्ड 23 स्थित राधा कृष्ण मंदिर में सोमवार को भंडारा और प्रसाद वितरण किया गया। प्रसाद पाने के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भंडारा से पहले भक्तों ने बाबा का भोग लगाया और आरती उतारी की। इसके बाद कन्या भोज कराया गया। इस मौके पर उमेश सूर्यवंशी, गजेंद्र सूर्यवंशी, सोमेंद्र सूर्यवंशी, सुरेंद्र सूर्यवंशी, अशोक सूर्यवंशी, सभासद प्रखर माहेश्वरी आदि का सहयोग रहा। संवाद