बदायूं। सोमवार को अलापुर रोड स्थित एक लॉन में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई गई। अखिल भारतीय मराठा जागृति मंच पानीपत और भारतीय पटेल महासभा ने संयुक्त रूप से कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस मौके पर कुलदीप सिंह पटेल, गौरव सिंह राठौर, शिवेंद्र कुर्मी, आयुष पटेल आदि रहे। इधर, स्काउट भवन प्रशिक्षण केंद्र पर भी कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्काउट संस्था जिलाध्यक्ष व प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश चंद्र सक्सेना ने शिवाजी के जीवन और वीरता के बारे में बताया। इस मौके पर पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा, जिला संगठन कमिश्नर मोहम्मद असरार, स्काउट प्रशिक्षक नंदराम शाक्य, मनोज कुमार सिंह, मनीष कुमार, निखिल चौहान आदि रहे। संवाद