बिल्सी। दयालु मित्रगण सेवा समिति की ओर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में कछला रोड पर स्थित रंजना अस्पताल तिराहे पर होने वाला तीन दिवसीय विशाल भंडारा बुधवार को सुबह से शुरु हो गया। यह आठ मार्च की सुबह तक चलेगा। शिव शंकर भोलेनाथ बाबा के सेवादार राजेश कुमार जाजू ने बताया कि भंडारा कछला गंगा घाट पर जाने वाले शिव भक्तों के लिए है। इस में अमित कुमार माहेश्वरी, मनोज कुमार, दुर्गपाल सिंह, राजीव गोयल, प्रखर माहेश्वरी, कुलदीप कुमार, मुकेश सक्सेना, संजीव कुमार का विशेष सहयोग रहा । संवाद