फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कई स्थानों पर भंडारा, शरबत भी बांटा

विज्ञापन
बगरैन में भंडारे का प्रसाद वितरित करते लोग। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। नगर समेत ग्रामीण क्षेत्र में दशहरा का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। जगह-जगह भंडारे हुए और शरबत बांटा गया।
विज्ञापन

नगर के बदायूं बस स्टैंड पर मां पूर्णागिरि ग्रुप की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ विधायक हरीश शाक्य ने फीता काटकर किया। यहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया। इस मौके पर दीपक चौहान, राहुल वार्ष्णेय, अमित वार्ष्णेय, मोनू गुप्ता, नीलकमल माहेश्वरी, पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश सागर, संजीव चौहान, तेजस्वी सागर आदि मौजूद रहे।
नगर के मुख्य बाजार में कई स्थानों के अलावा अंबियापुर चौराहा के निकट मंदिर पर भक्तों ने भंडारे का आयोजन किया तो तहसील रोड स्थित शिव शक्ति ओम मंदिर के अलावा ग्राम अंबियापुर, बांस बरौलिया, सिरासोल, गुधनी में शरबत वितरित करने के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। संवाद
विज्ञापन


उघैती में हलवा और शरबत बांटा
उघैती। काली माता मंदिर पर गंगा दशहरा के पावन पर्व पर हलवा और शरबत बांटा गया। इस मौके पर मंदिरों में देवो के देव महादेव का गंगाजल से अभिषेक किया गया। प्रसाद वितरण में राहुल गुप्ता, अतुल गुप्ता, धीरज गुप्ता, पंकज गुप्ता, निखिल गुप्ता, विवेक गुप्ता आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन



बगरैन में शरबत वितरण के साथ भंडारा भी
बगरैन। मुख्य चौराहे पर राहगीरों को पूड़ी-सब्जी और शीतल जल के साथ शरबत का वितरण किया गया। देवपाल गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, नवनीत सुमन, विपिन गुप्ता, अंबुज सुमन, हरीश शर्मा, विकास हिमांशु ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर शरबत का वितरण किया। सुनील सर्राफ, इंद्रेश सुमन, राजीव सुमन, दीनदयाल माहेश्वरी, महेश गुप्ता, सतीश राघव, सचिन गुप्ता, नितिन गुप्ता ने भंडारा आयोजित किया। शरबत भी बांटा गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष रितेश सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर शरबत बांटा। राजीव सिंह राजेश शर्मा, निर्दोष सुमन, दीनदयाल माहेश्वरी व महेश गुप्ता मौजूद रहे।संवाद

बगरैन में भंडारे का प्रसाद वितरित करते लोग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें