बदायूं। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्ज माफी व सिंथेटिक मैंथा ऑयल के विरोध में कार्यकर्ता डीएम कार्यालय पर धरने पर बैठ गए। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश पाल को ज्ञापन सौंपा।
किसानों का कहना है कि सरकार कर्ज को लेकर सख्ती कर रही है, लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं कर रही। मालवीय आवास गृह पर शुक्रवार को बड़ी संख्या में किसान पहुंचे। शाम करीब तीन बजे जुलूस निकालकर डीएम कार्यालय पहुंचे। यहां सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह व मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना व जिलाध्यक्ष रामाशंकर शंखधार आदि मौजूद रहे।