फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सिविल लाइंस थाने के बाहर भाकियू पदाधिकारियों ने दिया धरना

विज्ञापन
सिविल लाइंस थाने के सामने धरना देते भाकियू के कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। भारतीय किसान यूनियन असली गैर राजनैतिक के पदाधिकारियों ने सिविल लाइंस थाने के बाहर धरना प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष केपीएस राठौर ने कहा की नवादा पुलिस चौकी प्रभारी का फरियादियों के प्रति रवैया सही नहीं है। चौकी में फरियादी पर दबाव बनाकर अपने फायदे के अनुसार समझौता करते हैं। नवादा चौकी प्रभारी पर उन्होंने कई आरोप लगाए। सवारी वाहन निर्धारित क्षमता से अधिक के लोगों को बैठाकर ले जाते हैं। साथ ही कई अन्य अनुचित काम क्षेत्र में हो रहे हैं। कहा कि 10 दिन के अंदर उनको नहीं हटाया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। पदाधिकारियों को एसएसपी ब्रजेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर पूनम गुप्ता, विपिन माहेश्वरी, गंगा सिंह, पंडित कलेक्टर सिंह, सतपाल यादव, अखिलेश गुप्ता, नवीन अंसारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें