फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: भैयादूज आज, बहनों ने जमकर खरीदी गोला-मिश्री

विज्ञापन
बाजार में गोले की खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। भैया दूज का त्योहार बुधवार को मनाया जाएगा। मंगलवार को बाजारों में काफी भीड़ रही। लोगों ने जमकर खरीदारी की। बहनों ने भाइयों के लिए गोला, मिश्री और मिठाई खरीदी तो भाइयों ने बहनों के लिए उपहार खरीदे।
विज्ञापन

भैयादूज का पर्व इस बार मंगलवार और बुधवार दो दिन मनाया जा रहा है। बाजार भी पूरी तरह से सजे हैं। लोगों ने मंगलवार को जमकर खरीदारी की। हालांकि इस बार सूखे नारियल (गोले) का दाम बीते वर्ष की तुलना में कुछ कम रहा। वहीं बहनों ने भैया दूज को लेकर मिठाई को ही ज्यादा तवज्जो दी, हालांकि कुछ एक बहनों ने ड्राई फ्रूट्स, चॉकलेट और गजक की भी खरीदारी की।
पंडित गिरीश शर्मा ने बताया कि 15 नवंबर को 13:48 तक द्वितीया तिथि रहेगी। ऐसे में भैया दूज पूजन ज्यादा लाभकारी रहेगा, हालांकि पूरे दिन भी भैयादूज शुभ रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें