बदायूं। महिला अस्पताल में तैनात एक महिला कर्मचारी का युवक संग आपित्तजनक फोटो वायरल हुआ है। फोटो महिला के परिवार के एक सदस्य ने ही वायरल किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला के बारे में बताया जा रहा है कि वह जिला महिला अस्पताल में कार्यरत है।
इस मामले में सीएमएस डाॅ. इंदुकांत से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनके संज्ञान में इस तरह का कोई मामला नहीं आया है और न ही कोई शिकायत मिली हैै। वहीं पुलिस का कहना है कि महिला कर्मचारी का एक युवक के साथ आपत्तिजनक फोटो वायरल हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद