मोहल्ला सहोरा में भागवत कथा से पहले कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा शिव मंदिर से शुरू हुई। यात्रा ने पश्चिम पट्टी, मुख्य बाजार, तांगा स्टैंड मंदिर, बड़ी चौपाल आदि स्थानों का भ्रमण किया। इसके बाद यात्रा पुन: शिव मंदिर पहुंची।
कलश स्थापना के बाद कथावाचक शास्त्री निशा कुलकर्णी ने यज्ञ कराने के साथ कथा का शुभारंभ किया। परीक्षित श्रीपाल श्रीवास्तव, उर्मिला और यज्ञपति रामकुमार मौर्य, सुनीता देवी रहीं। कलश यात्रा में उर्मिला, अनीता, अंतिम, पूजा, करिश्मा, रूबी, वीरवाला, खुशबू, कविता, शिवानी, श्रृष्टि, कीर्ति, रूबी, सोनू, विनीत, सोमेश, सत्यवीर, वेदराम, भूरे, विकास, गजेंद्र आदि मौजूद रहे।