फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कलश यात्रा के बाद भागवत कथा का शुभारंभ

विज्ञापन
गांव बावट में कलश यात्रा निकलते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
सिलहरी। गांव बाबट के प्राचीन मंदिर पर श्रीमद्भागवत कथा से पहले कलश यात्रा निकाली गई। विधायक महेश गुप्ता ने यात्रा को रवाना किया। कलश यात्रा का कई स्थानों पर स्वागत किया गया। कलश यात्रा गांव के मुख्य मार्गों से गुजरती हुई कथा स्थल पर विसर्जित की गई। ग्रामीणों ने विधायक को गांव में दसवां स्थल न होने की समस्या के बारे में बताया। सड़कों की खराब स्थिति की शिकायत भी की। विधायक ने गांव में 300 मीटर सीसी मार्ग बनवाने की घोषणा की। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख पति अनेक पाल सिंह, ग्राम प्रधान भीमसेन सागर, वृंदावन मथुरा से पधारे कथावाचक माधुरी किशोरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें