फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: फर्जी कॉल से रहें सावधान, निजी जानकारी साझा करने से बचें छात्राएं

विज्ञापन
सहसवान कोतवाली में छात्र-छात्राओं को जानकारी देते इंस्पेक्टर सौरभ सिंह। संवाद
विज्ञापन
सहसवान। कस्बे के पन्नालाल नगर पालिका इंटर कॉलेज की छात्र-छात्राओं ने शनिवार को कोतवाली का भ्रमण किया। इस दौरान साइबर ठगी के बारे में उन्होंने जानकारी जुटाई। उन्होंने पूछा कि साइबर ठगों से कैसे बच सकते हैं। इस पर इंस्पेक्टर सौरभ सिंह ने बताया कि फर्जी कॉल से सावधान रहें। किसी को अपनी निजी जानकारी न दें, नहीं तो आपके साथ ठगी हो सकती है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर पन्नालाल नगर पालिका इंटर कॉलेज की छात्र-छात्राएं सहसवान कोतवाली पहुंचीं। सबसे पहले उन्होंने कोतवाली का भ्रमण किया। इंस्पेक्टर के कक्ष, थाना कार्यालय, हवालात, महिला हेल्प डेस्क और साइबर हेल्प डेस्क के बारे में जानकारी जुटाई। इंस्पेक्टर सौरभ सिंह ने छात्र-छात्राओं को थाने से जुड़ी कई जानकारी बताईं। उन्होंने बताया कि आज के आधुनिक युग में पुलिस से शिकायत करना मुश्किल काम नहीं रह गया है। पुलिस से शिकायत करने के कई जरिया हैं। वह यूपी कॉप के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत कर सकते हैं।
आईजीआरएस के माध्यम से या फिर सीधे कोतवाली आकर प्रार्थना पत्र दे सकते हैं। अगर शिकायत जायज होगी तो उसकी जांचकर कार्रवाई कराई जाएगी। उन्होंने एफआईआर दर्ज करने, विवेचना और चार्जशीट के बारे में जानकारी दी। छात्रा शिफा रहमान ने पूछा कि साइबर ठगों से कैसे बचें। उन्होंने बताया कि उनसे बचने का एक ही तरीका है। कोई भी व्यक्ति अपने खाते या ओटीपी नंबर के बारे में किसी को जानकारी नहीं दें। इस समय फर्जी कॉल बहुत आ रहीं हैं। कोई पुलिस अधिकारी बनकर कॉल कर रहा है तो कोई इंस्पेक्टर या दरोगा बनकर लोगों को ठगने की कोशिश कर रहा है। ऐसी कॉल से सावधान रहें।
विज्ञापन

छात्र सुधीर यादव ने पूछा कि ऐसे लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई हो सकती है। इंस्पेक्टर ने बताया कि ठगी होने पर हेल्पलाइन नंबर डायल करें और अपनी शिकायत दर्ज कराएं। करीब दो घंटे तक छात्र-छात्राओं ने जानकारी ली।

सहसवान कोतवाली में छात्र-छात्राओं को जानकारी देते इंस्पेक्टर सौरभ सिंह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें