सोनियाखेड़ा में आयोजित क्रिकेट मैच मे खिलाड़ी
बदायूं। सोनियाखेड़ा में चल रही 12-12 ओवर की क्रिकेट लीग में रविवार को उघैती व बेहटा टास्क के बीच मैच खेला गया। इसमें बेहटा टास्क ने 127 रन बनाकर उघैती को 16 रनाें से हराया। देवांश मैन ऑफ द मैच रहे।
उघैती ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए बेहटा टास्क ने 12 ओवर खेलकर 127 रन बनाए। इसमे देवांश, विकी, शिवम, विशेष, अंकित, अनुभव ने टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी उघैती की टीम मात्र 11 ओवर में ही 111 रन बनाकर टीम ऑलआउट हो गई। संवाद