बिल्सी। गांव बेहटा गुंसाई में चल रहे बीजीपीएल-7 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को बेहटा सुपर किंग और बेहटा चैंपियंस टीम के बीच मैच खेला गया। बेहटा सुपर किंग के कप्तान नेमसिंह ने टॉस जीत कर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। बेहटा चैंपियन्स ने पहले खेलते हुए अपने निर्धारित 12 ओवर में चार विकेट खोकर मात्र 127 रन बनाए। जिसमें कौशिक पुरी ने 20, सनी शाक्य ने 31, विवेक कश्यप ने 40 और अमन दुबे ने दो रन बनाए। बेहटा सुपर किंग की ओर से गेंदबाजी करते हुए कप्तान नेम सिंह ने दो, शेखर वार्ष्णेय और विशाल शर्मा ने एक-एक विकेट लिया। इसके बाद 127 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी बेहटा सुपर किंग ने 11 ओवर तीन गेंद पर चार विकेट खोकर अपने लक्ष्य को हासिल कर लिया। जिसमें बल्लेबाज प्रदीप ने 20, शेखर वार्ष्णेय ने 16, नेम सिंह बघेल ने 46 रनो का योगदान दिया। वहीं बेहटा चैंपियन्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए नितिन पाठक ने दो, कौशिक पुरी और अनुभव ने एक-एक विकेट लिया। इस प्रकार बेहटा सुपर किंग को चार विकेट विजयी घोषित किया गया। टीम की ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर खिलाड़ी नेम सिंह बघेल को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर विकास पुरी, निशु पुरी, बालकिशन गुप्ता, नत्थुलाल गुप्ता, योगेश गुप्ता, पंकज गुप्ता, रवि गुप्ता आदि मौजूद रहे।