फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बेहटा पावर हिटर ने चैंपियंस को पांच विकेट से हराया

विज्ञापन
संजय को मैन ऑफ द मैच देते आयोजक। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई में आयोजित बीजीपीएल- 8 क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को बेहटा पावर हिटर ने बेहटा चैंपियंस को पांच विकेट से हराया।
विज्ञापन

यहां बेहटा पावर हिटर टीम के कप्तान राजीव पुरी ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। बेहटा चैंपियंस की टीम पहले खेलते हुए निर्धारित 12 ओवर में 77 रन बनाकर आलआउट हो गई। इसमें आर्यन ने 11, रिहान ने 12, अतीक 18 रनों का योगदान दिया। बेहटा चैंपियन की ओर से गेंदबाजी करते हुए राहुल और राजीव पुरी ने तीन-तीन विकेट लिए।
इसके बाद 78 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी बेहटा पावर हिटर की टीम अपने निर्धारित लक्ष्य को पांच विकेट खोकर आसानी से पूरा कर लिया। इसमें गौरव ने 14, शशांक पुरी ने 13, संजय ने 23 एवं गोपाल ने 13 रन योगदान दिया। बेहटा पावर हिटर की ओर से संजय को 23 रन और तीन विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच के लिए चुना गया। इस मौके पर शुभम पूरी, सुरेंद्र पाठक, प्रेमपाल शाक्य, सुमित गुप्ता, अंकित गोस्वामी, संदीप पुरी, उमाकांत पुरी, राजीव पुरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें