मढ़ई चौक स्थित मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति के13वें स्थापना दिवस पर हुए भण्डारे में प्रसाद ग्र
बदायूं। मढ़ई चौक स्थित लिंगेश्वर महादेव हनुमान मंदिर में मंगलवार को श्री हनुमान की मूर्ति का 13वां स्थापना दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। पूजा-अर्चना के बाद भंडारा किया गया।
मंदिर के पुजारी धनीराम मिश्र ने हनुमान जी की मूर्ति का दूध, दही, बूरा, शहद और गंगाजल से अभिषेक किया। इसके बाद नवीन वस्त्र और आभूषण पहनाकर भव्य शृंगार किया गया। भक्तों ने जय श्रीराम और जय हनुमान का उद्घोष कर वातावरण भक्तिमय कर दिया। अंत में हनुमान जी की आरती की गई। इसके भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर हरिप्रिया, कपिल रस्तोगी, गोविंद रस्तोगी, कशिश, गौरव, उज्ज्वल रस्तोगी, तुषार रस्तोगी आदि मौजूद रहे।