फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बेहटा चैलेंजर्स ने अहमदगंज स्टार को तीन विकेट से हराया

विज्ञापन
दीपांशु को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित करते आयोजक। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। गांव बेहटा गुंसाई में आयोजित बीजीपीएल-9 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में बेहटा चैलेंजर्स ने अहमदगंज स्टार को तीन विकेट से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। मैच में दीपांशु ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अहमदगंज स्टार की टीम निर्धारित 12 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 86 रन ही बना सकी। टीम की ओर से सत्यभान ने सर्वाधिक 20 रन बनाए, जबकि राजकिशोर ने 18, रवि ने 8 तथा सचिन ने 8 रन का योगदान दिया। बेहटा चैलेंजर्स की ओर से गेंदबाजी में दीपांशु ने घातक प्रदर्शन करते हुए चार विकेट झटके। यशपाल और चंदू ने एक-एक विकेट हासिल किया।
87 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेहटा चैलेंजर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शुरुआती विकेट जल्दी गिर गए। गौरव ने 11 रन तथा संजय ने 6 रन बनाए। हालांकि एक छोर पर डटे दीपांशु ने संयमित और जिम्मेदार बल्लेबाजी करते हुए 42 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत बेहटा चैलेंजर्स ने 11.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर तीन विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

अहमदगंज स्टार की ओर से शुभनेश यादव, नन्ने, केशव और अमरदीप ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। मैच में चार विकेट लेने और 42 रन बनाने वाले दीपांशु को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर शुभम पुरी, शोभित पुरी, गोपाल गुप्ता, अभिषेक पुरी, गौरव पुरी, राजेश वार्ष्णेय, राजू गुप्ता, ओम वार्ष्णेय, मनोहर पुरी, योगेश मौर्य, नीरेश पुरी, सुमित गुप्ता, जयकृष्ण गुप्ता, हर्षित पुरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें