फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कथा से पहले महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
उझानी में कलश यात्रा में शामिल महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
उझानी। श्रीमद्भागवत कथा से पहले आयोजकों समेत महिलाओं ने कथावाचक आकाश कृष्ण शास्त्री की मौजूदगी में कलशयात्रा निकालकर धर्मप्रेमियों को जागरूक किया।
विज्ञापन

कलशयात्रा भगवान दास पैलेस से बृहस्पतिवार पूर्वाह्न शुरू हुई। कथावाचक आकाश कृष्ण शास्त्री ने कलशयात्रा से पहले पूजन किया। इसके बाद लिंक रोड और स्टेशन रोड के रास्ते घंटाघर चौराहे से कछला रोड बाजार में पहुंची तो दुकानदारों ने भी स्वागत किया। कलशयात्रा में शामिल महिलाओं को पुरानी अनाज मंडी में जलपान कराया गया।
विज्ञापन

अपराह्न में लौटने पर कलशयात्रा धार्मिक कार्यक्रम के रूप में विसर्जित हुई। इससे पहले कथावाचक शास्त्री ने धर्म के रास्ते पर चलने की सलाह दी। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल, श्याम वार्ष्णेय, निशांत वार्ष्णेय, शशि भार्गव, करुणा सोलंकी आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें