फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: लंका पर चढ़ाई से पहले राम ने की रामेश्वरम में भगवान शिव की उपासना

विज्ञापन
जगत में चल रही रामलीला के मंचन में राम-लक्षण व अन्य कलाकार। संवाद
विज्ञापन
अलापुर। जगत में चल रही रामलीला में लंका पर चढ़ाई करने से पूर्व श्रीराम ने रामेश्वरम में भगवान शिव की पूजा अर्चना की। इसके बाद नल और नील की सहायता से रामसेतु का निर्माण किया गया। शरण में आए विभीषण का समुद्र के जल से तिलक कर लंका का राजा घोषित किया गया।
विज्ञापन

रीछ और वानरों ही फौज के साथ राम लंका विजय को निकल पड़े। लंका जाने के लिए समुद्र पार करना था। इससे पूर्व रामेश्वरम में राम ने भगवान शिव की उपासना की। बाद में नल और नील की सहायता से समुद्र में लंका तक पुल बांधा गया। इससे पहले समुद्र से रास्ता देने की प्रार्थना की गई। प्रार्थना करने पर समुद्र ने मार्ग नहीं दिया तो राम को क्रोध आ गया। नेपथ्य से चौपाई गूंजी, बोले राम सकोप तब, भय बिनु होए न प्रीत... और राम के धनुष उठाते ही समुद्र कांप उठा। पुल की स्थापना होने के बाद राम ने लंका पर चढ़ाई कर दी। भयंकर युद्ध हुआ। रामलीला के मंचन में दर्शक पूरी राम कथा से आत्मसात करते दिखे। चौपाइयों की गूंज से पूरा माहौल राममय हो उठा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें