फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 31 मई को बीएड प्रवेश परीक्षा, पांच केंद्रों पर 2160 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Sat, 30 May 2026 01:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा जिले में 31 मई को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 2160 अभ्यर्थी शामिल होंगे। डीएम अवनीश राय ने शुक्रवार को तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए शांतिपूर्ण परीक्षा के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में जिलाधिकारी ने सभी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने समय पर सभी तैयारियां पूरी करने पर जोर दिया। परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जिलाधिकारी ने पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा की। सीसीटीवी कैमरा व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार ने बताया कि परीक्षा रविवार, 31 मई को होगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह नौ बजे से दोपहर बारह बजे तक होगी। दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी।
जिले में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें नेहरू मेमोरियल शिव नरायन दास पीजी कॉलेज, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, राजकीय डिग्री कॉलेज, पीएमश्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और एसके इंटर कॉलेज शामिल हैं। प्रत्येक दो केंद्रों पर एक केंद्र प्रतिनिधि भी नियुक्त किया गया है। यह परीक्षा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें