फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2046 में से 768 ने छोड़ी बीएड प्रवेश परीक्षा, दो पालियों में किया गया आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। रविवार को जिले में छह सेंटरों पर बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। दोनों पालियों में पंजीकृत 2046 में से 768 परीक्षार्थी प्रवेश परीक्षा शामिल नहीं हो सके। जिला प्रशासन की तरफ से कोविड-19 को ध्यान में रखते परीक्षा कराई गई। परीक्षा केंद्रों को एक दिन पहले ही सैनिटाइज कराया गया, वहीं परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई गई, ताकि परीक्षा के दौरान कोई परीक्षार्थी गड़बड़ी न कर सके। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस का सख्त पहरा रहा।
विज्ञापन

कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन लगाया था। बाद में सरकार की तरफ लॉकडाउन को हटाते हुए अनलॉक प्रक्रिया को शुरू कर दिया, जिसके बाद में अनलॉक-3 में सरकार की तरफ से काफी छूट दे दी गई। जिसके चलते दो बार तिथि हटाने के बाद में तीसरी बार में आखिरकार बीएड की प्रवेश परीक्षा हो गई। परीक्षा होने से परीक्षार्थियों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली। बीएड प्रवेश परीक्षा कराने के लिए जिले में छह कॉलेजों को सेंटर बनाया गया था। जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय महाविद्यालय, राजकीय महिला महाविद्यालय, नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास डिग्री कॉलेज और राजकीय पॉलिटेक्निक में परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें कुल पंजीकृत 2046 में से 768 ने बीएड की प्रवेश परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में 385 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। जबकि दूसरी पाली में 383 परीक्षार्थी ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं डीएम कुमार प्रशांत ने एसडीएम एफआर नरेंद्र बहादुर, सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार के साथ में परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। इस दौरान कॉलेज में सीसी टीवी कैमरे भी चेक किए।
सैनिटाइजर लेकर पहुंचे परीक्षार्थी
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अब लोग भी संजीदा होने लगे हैं, रविवार को होने वाले बीएड की प्रवेश परीक्षा में कई परीक्षार्थी खुद सैनिटाइजर लेकर पहुंचे थे।
विज्ञापन

बारिश ने बढ़ाई दिक्कतें
परीक्षा शुरू होने से कुछ देर पहले ही बारिश शुरू हो गई। ऐसे में कई परीक्षार्थियों को बारिश में भीगते हुए परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना पड़ा। इससें उन्हें जो उत्तर पुस्तिका और प्रश्नप पत्र मिला था। वह भी भीग गए था। हालॉकि कॉलेज स्टाफ ने परीक्षार्थियों का काफी सपोर्ट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें