फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: घर में घुसकर देवरानी-जेठानी की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव ननाखेड़ा के मजरा रमनगला में रंजिशन एक पक्ष के लोगों ने पड़ोसी के घर में घुसकर महिलाओं पर हमला कर दिया। पिटाई से देवरानी-जेठानी घायल हो गईं।
विज्ञापन

रमनगला निवासी गजेंद्र ने बताया कि पड़ोस के दिनेश और उसके परिजन उससे रंजिश मानते हैं। दो दिन पहले वह घर पर नहीं था। आरोपी पक्ष के लोग उसके घर में घुस आए। उन्होंने गजेंद्र की पत्नी मिथलेश और उसकी भाभी गुड्डो की जमकर पिटाई की। पिटाई से दोनों लहूलुहान हो गईं। शाम को परिवार के लोग घर लौटे तो मामले की जानकारी हुई। उन्होंने अगले दिन ही कोतवाली आकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। पुलिस ने घायल देवरानी और जेठानी का मेडिकल कराकर दिनेश, हेमराज, रामवीर और जलधारा के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें