फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: थाने के निकट चाय के खोखे के ताले तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। थाने के निकट घने कोहरे में चोरों ने एक चाय के खोखे के ताले तोड़कर उसमें रखा एक गैस सिलिंडर और अन्य सामान चुरा लिया। मोहल्ला संख्या एक निवासी कैलाश चंद्र का थाने के निकट चाय का खोखा है। मंगलवार की शाम करीब साढ़े छह बजे वह अपने खोखे पर ताले लगाकर घर चले गए। बुधवार सुबह जब वह पहुंचे तो देखा कि खोखे के दोनों ताले टूटे पड़े हुए हैं। खोखे में रखा एक गैस सिलिंडर और कुछ सामान गायब था। उन्होंने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें