फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ की शिकायत करने पर किशोरी समेत पिता-भाई को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। कछला कस्बे में किशोरी से छेड़छाड़ की शिकायत करने पर आरोपी पक्ष ने उसके पिता और भाई की लाठी-डंडों से जकर पिटाई की। हमलावरों ने किशोरी को भी नहीं बख्शा। पिटाई से घायल किशोरी समेत तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कछला कस्बे के वार्ड नंबर-10 निवासी एक व्यक्ति की नाबालिग बेटी से सोमवार शाम को खेत से घर लौटते समय पड़ोस के ही युवक ने अश्लील हरकतें कीं। किशोरी ने घर लौटकर शाम को अपने पिता और भाई को पूरी घटना बताई। शिकायत करने के लिए किशोरी को लेकर उसका पिता और भाई आरोपी के घर पहुंचे तो आरोपी युवक समेत उसके परिजन पिता-पुत्र पर टूट पड़े। गाली गलौज करते हुए उन्होंने लाठी-डंडों से पिता-पुत्र की पिटाई की। भाई और पिता को बचाने के लिए किशोरी आगे बढ़ी तो उसकी भी पिटाई कर दी गई। पिटाई से घायल किशोरी समेत पिता-पुत्र को देर रात ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। कछला चौकी चौकी इंचार्ज ललित शर्मा ने भी घायलों से बात कर घटना के बारे में जानकारी की। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मामला आपसी कहासुनी का है। दो पक्षों में कहासुनी और मारपीट हुई है। घायलों की ओर से अभी तक तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें