फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एपीके फाइल खोलने से पहले हो जाएं सावधान... खाली हो सकता है खाता

विज्ञापन
राजकीय डिग्री कॉलेज में पुलिस की पाठशाला में मौजूद छात्र-छात्राएं। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
बदायूं। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राजकीय डिग्री कॉलेज में बुधवार को पुलिस की पाठशाला आयोजित की गई। एसपी (ग्रामीण) डॉ. ह्देश कठेरिया ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि एपीके फाइल खोलने से पहले पूरी पड़ताल कर लें। अगर किसी गलत फाइल को खोला तो बैंक खाता भी खाली हो सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया, ऑनलाइन शॉपिंग, डिजिटल भुगतान और मोबाइल एप के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर ठगी के मामले भी बढ़े हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को फर्जी कॉल, लिंक और मैसेज खोलने से बचने की सलाह दी। कहा कि अनजान नंबर से आने वाले कॉल या लिंक पर क्लिक न करें। किसी से भी ओटीपी, बैंक डिटेल या पासवर्ड साझा न करें।
उन्होंने साइबर अपराध के प्रमुख तरीकों की जानकारी देते हुए कहा कि फर्जी केवाईसी अपडेट, लॉटरी लगने, नौकरी दिलाने और ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी की जाती है। कई बार साइबर अपराधी सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को अपने जाल में फंसा लेते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया का उपयोग सावधानी से करने की जरूरत है।
विज्ञापन

सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति साइबर अपराध का शिकार हो जाए तो घबराने की जरूरत नहीं। तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं या साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत करें। समय पर शिकायत करने से धनराशि वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है। वहीं, यातायात प्रभारी आरएल राजपूत ने युवाओं को वाहनों को चलाने में सावधानी बरतने की बात कही। कहा कि सभी को यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता, डॉ. राकेश जायसवाल, डॉ. सारिका शर्मा आदि मौजूद रहे।

राजकीय डिग्री कॉलेज में पुलिस की पाठशाला में मौजूद छात्र-छात्राएं। संवाद- फोटो : 1

राजकीय डिग्री कॉलेज में पुलिस की पाठशाला में मौजूद छात्र-छात्राएं। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें