फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों-बीडीसी को मिला ब्राह्मण समाज से सम्मान

Thu, 14 Jan 2016 06:20 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
समारोह की शुरूआत भगवान दास पैलेस में पूर्वाह्न में हुई। श्री ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष किशनचंद्र शर्मा ने भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। पंचायत चुनाव में प्रधान और बीडीसी चुने गए मुनेंद्र पाठक, पंकज मिश्रा, अनिल मिश्रा, लक्ष्मीनारायण शर्मा, पूनम उपाध्याय, सुधा रानी, रचना मिश्रा और प्रेमनारायण शर्मा को सम्मानित किया गया। सम्मान के रूप में उन्हें शॉल और प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए। कमेटी के पदाधिकारियों ने नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को सलाह दी कि वह अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए ख्याति अर्जित करें।
विज्ञापन

कमेटी के पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने पर भी विचार विमर्श किया। कहा कि समाज की एकजुटता से ही पहचान कायम है। सामाजिक क्षेत्र में भी ब्राह्मणों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इससे समाज को भी नई दिशा प्राप्त होगी। कार्यक्रम में मुन्नी शर्मा, कल्पना मिश्रा, रामप्रकाश शर्मा, अरविंद शर्मा, प्रवेश शर्मा, मुकेश शर्मा, मोनू शर्मा, गोपी बल्लभ शर्मा, राहुल शंखधार, रामचंद्र शर्मा, रामनाथ शर्मा, कालीचरन शर्मा, त्रिलोकीनाथ बांगड़ा, प्रदीप शर्मा, संजीव शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें