पंचायत सामान्य निर्वाचन में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की कुल 1,266 सीटों में 467 पदों की मतगणना का काम पूरा हो सका था। क्षेत्र पंचायत सीटों पर 5,386 प्रत्याशी हैं। जबकि जिला पंचायत की सभी 51 सीटों पर देर रात तक गणना का काम जारी रहा कोई परिणाम नहीं आ सका, लेकिन प्रमुख सीटों पर आगे-पीछे चल रहे प्रत्याशियों की स्थिति बनी रही। प्रेक्षक अजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी शंभू नाथ और एसएसपी सौमित्र यादव ने रविवार को मतगणना स्थलों का भ्रमण कर गणना कार्य का जायजा लिया।
प्रेक्षक ने ब्लाक उझानी, सहसवान, इलामनगर सहित अन्य ब्लाकों में चल रही मतगणना का स्थलीय निरीक्षण किया। रविवार को प्रात: आठ बजे से मतगणना शुरू होनी थी, लेकिन पेटियां पहुंचाने और पेटियां खुलने आदि में करीब एक घंटा विलंब हुआ। सभी15 ब्लाकों में मतगणना चालू है। डीएम और एसएसपी ने मतगणना स्थलों पर पहुंचकर गणना कार्य के अलावा सुरक्षा व्यवस्थाए स्ट्रांग रूम से मतगणना स्थल तक मतपेटिकाओं के पहुंचाने की सुरक्षा और गणना के बाद मतपत्रों की बंडलिंग के कार्य को भी देखा।
------
सील देख खोली गईं मतपेटियां
बदायूं। डीएम ने प्रत्याशियों और गणना अभिकर्ताओं से वार्ता कर गणना कार्य की जानकारी ली और संतोष व्यक्त किया। गणना अभिकर्ताओं को सील बंद मतपेटिकाएं दिखाने के बाद ही बाक्स खोले गए।
-------
बिना तलाशी के मतगणना स्थल में नहीं घुस सके एजेंट
बदायूं। डीएम के आदेशानुसार किसी गणना कार्मिक और मतगणना अभिकर्ताओं को बिना तलाशी के अंदर नहीं जाने दिया गया।
--------
जिला पंचायत के रिजल्ट का बना रहा इंतजार
बदायूं। जिला पंचायत सदस्य पद के 51 वार्डों की गणना शुरू हो जाने के बाद भी रात नौ बजे तक कोई भी परिणाम घोषित नहीं हो सका है। क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों की भी गणना जारी है। सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया, एडीएम प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मतगणना कार्य का जायजा लिया।
--------
क्षेत्र पंचायत के निर्वाचित सदस्य
ब्लाक कादरचौक
क्षेत्र पंचायत के विजयी प्रत्याशियों में 04-बेहटा डंबरनगर तृतीय- अनेकपाल, 10-रमजानपुर द्वितीय- भारती, 49-जलालपुर तृतीय- फगुनी, 65-जैतपुर पुख्ता-रामवीर, 74-चौडेरा -सुमन, 57-ककोड़ा पंचम-ओमवती, 64-मजरा गंगवरार-रूपवती, 19-गौरामयी तृतीय-प्रदीप मौर्य
13-रमजानपुर पंचम-हरिराम, 20-भमुईया भदसिया प्रथम-सद्दाम शाह, 21-भमुइया भदसिया द्वितीय-आकिल
22-भमुइया भदसिया तृतीय-महेंद्र पाल, 25-इस्माइलपुर हरपाल, 69-सुंदरायन प्रथम-तेजपाल, 76-नूरपुर द्वितीय महेंदऱ्र, 30-वाराचिर्रा प्रथम-अनीता शर्मा, 31-वाराचिर्रा द्वितीय- सोमवती, 48-जलालपुर द्वितीय- विमला, 66-गढिया गंगवरार- भगवानदेवी, 45-सुर्खा-मंजू गुर्जर, 02-बेहटा डंबरनगर प्रथम-मुजाबिर अली, 01-लोहाठेर-फरमान अली, 07-कुंडेली वादुल्लागंज-अनिल, 11-रमजानपुर तृतीय-विनोद कुमार, 12-रमजानपुर चतुर्थ-बावुद्दीन, 32-असरासी प्रवेंद्र-प्रताप, 37-मौसमपुर- नब्बन, 38-अल्लापुर चमारी-दिनेश कुमार, 39-बमनोसी-विद्दम सिंह, 55-ककोड़ा तृतीय-सतीश मौर्य, 56-ककोड़ा चतुर्थ-सोरन सिंह, 58-निजामाबाद प्रथम-संतोष शर्मा, 75-नूरपुर प्रथम-संतोष, 77-सिमरा-राजकुमार, 78-ततारपुर-राजकुमार विजयी घोषित हो चुके हैं।
तीन पहले ही हो चुके हैं निर्विरोध
0 कुल 83 मे तीन निविर्रोध चुने गए 80 में 35 के परिणाम घोषित।
---------
अंबियापुर ब्लाक
बिल्सी। उपजिलाधिकारी विधान जायसवाल ने बताया कि 13 राउंड की गणना के बाद अंबियापुर क्षेत्र पंचायत के सदस्य के लिए वार्ड अंबियापुर प्रथम से गुड्डो देवी,बेेहटा गुसार्इं तृतीय-रामदास, पुसगंवा प्रथम-विद्यावती, खेड़ा-नरेश पाल, अकौली-निशा देवी, सिरासौल जसा-खारुन निशा, पिंडौल प्रथम-सूरजपाल, गुधनी तृतीय-पूनम देवी, मूसापुर-आशा देवी, पुसगंवा द्वितीय-सीतावती, बेहटा गुसाई चतुर्थ-इसरार अहमद, अंबियापुर द्वितीय-भूरी देवी, सिरासौल सीताराम द्वितीय-जायदा बेगम, नागरझूना-चंद्रकेश, रायपुर मजरा-बनवारी लाल, अकौली द्वितीय-प्रीति रानी, दीननगर शेखपुर द्वितीय-ममता देवी, बेहटा गुसाई पंचम-कांती देवी, हैवतपुर प्रथम-लौंगश्री, दबिहारी-महेश पाल, दीननगर शेखपुर प्रथम-शरमीन, पिंडौल द्वितीय-चंद्रवती, शहजादनगर-रामंसिंह, रोहान-जगदीश सिंह, हरगनपुर-श्रीवती, रुदैना घंघोसी-कुलदीप कुमार सदस्य पद के लिए विजयी घोषित किया गया है।
--------
निवर्तमान प्रमुख और उनकी पत्नी विजयी
बिसौली। पंचायत चुनाव के चुनाव परिणाम के अंतर्गत देर शाम तक जिलापंचायत सदस्य का कोई परिणाम नहीं आ पाया था, लेकिन लगभग 20 बीडीसी सदस्य चुनाव जीत चुके थे। मतगणना धीमी गति से हुई।
नगर के मदन लाल इंटर कॉलेज में सुबह निर्धारित समय आठ बजे के स्थान पर लगभग साढ़े आठ बजे मतगणना प्रारंभ हुई। लगभग 10 बजे से परिणाम आने शुरू हो गए। जीतने वालो में सबसे पहले कालूपुर से निवर्तमान ब्लाक प्रमुख श्रीवती यादव लगभग 178 वोटों से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से चुनाव जीत गईं। उनके पति रामवीर सिंह यादव लगभग 250 वोटों से पपगांव से चुनाव जीत गए। इसके साथ ही रानेट से मीना देवी, हुसैन पुर से सुरेश, सिचौली से सुदामा देवी, पुरोहित खेड़ा से राकेश, अंताईपुर से अमर पाल, नागपुर प्रथम से नंदराम, मौजमपुर से इंद्रपाल, गंदरोली से ब्रहमा देवी, स्वरूपपुर से पंकज, राजपुर कटघर से अनारकली, सर्वा से सनवीर पाल, कोट से रायसिंह अजनाबर से अंजलि, शरह बरौलिया से कांता देवी, हर्रायपुर से बब्ली व गोविंदपुर से महेश चुनाव जीते हैं।
--------
बिसौली क्षेत्र में रुझान मिलने शुरू
बिसौली। जिला पंचायत के लिए चल रही मतगणना के रुझान के अनुसार परौली जिला पंचायत क्षेत्र से देवपाल शाक्य अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रदीप सिंह से लगभग 158 वोटों से आगे चल रहे हैं। मुहम्मदपुर मई क्षेत्र से सपा नेता महेंद्र प्रताप यादव अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के सुधाकर शर्मा से लगभग पंद्रह सौ वोटों से आगे चल रहे हैं। परसिया जिला पंचायत सीट से पंकज सिंह चौहान अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुरेंद्र यादव से आगे चल रहे हैं।