गांव वाले आ गए, तो आरोपी बच्ची को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने हत्या और दुष्कर्म की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि गांव में चर्चा है कि मामला रंजिश का बदला देने के लिए दर्ज कराया गया है।
उसहैत थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार शाम पांच साल की एक बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। बच्ची के पिता का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला 35 वर्षीय नन्हे पुत्र कल्यान बच्ची को उठाकर पास ही एक खंडहर में ले गया। खंडहर में वह बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। बच्ची के चीखने-चिल्लाने पर नन्हें ने उसका गला घोंटकर हत्या की कोशिश की। तब तक गांव के कई लोग मौके पर आ गए। इनको देखकर नन्हें भाग गया। रविवार को सुबह बच्ची को लेकर उसका पिता थाने पहुंचा। पुलिस ने तत्काल दुष्कर्म और हत्या के प्रयास की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर नन्हें को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
--------
घटना के पीछे रंजिश की भी चर्चाएं
बदायूं। घटना के पीछे रंजिश की भी चर्चाएं हैं। गांव के लोगों के साथ आरोपी और बच्ची के आस-पड़ोसियों को भी इस तरह की घटना गले नहीं उतर रही है। गांव वालों की मानें, तो आरोपी नन्हें और बच्ची के पिता के बीच रंजिश चल रही थी। दोनों पक्षों में एक प्रधान और एक कोटेदार पक्ष का करीबी बताया जा रहा है। ऐसे में घटना के पीछे आने वाले चुनाव में विरोधियों को ठिकाने लगाने की साजिश से भी इंकार नहीं किया जा सकता।
-----
बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की पड़ताल की जा रही है। बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। सच जल्द सामने आ जाएगा। गांव में कई तरह की चर्चाएं हैं।
-कमलेश सिंह, एसओ उसहैत