फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हर ग्राम पंचायत में तैनात की जाएंगी बीसी सखी, देंगी बैंकिंग की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जनपद की सभी 1037 ग्राम पंचायतों में अब बीसी सखी की तैनाती की जाएगी। पहले से काम कर रहीं 869 समूह की महिलाएं गांव में घर-घर पहुंचकर बैकिंग सुविधा मुहैया करा रहीं हैं। इनके अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए अब शेष 167 ग्राम पंचायतों में भी बीसी सखी की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन


गांवों में बैंक के बाहर लंबी-लंबी लाइन लगना आम बात है, लेकिन अब एक ग्राम पंचायत एक बीसी सखी से गांव में घर-घर बैंक पहुंचाने की तैयारी है। पहले चरण में चयनित 869 बीसी सखी का चयन कर प्रशिक्षित कर उन्हें उनके ही गांव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अच्छे परिणाम आने के बाद अब शेष 167 ग्राम पंचायतों में भी बीसी सखी के लिए समूह की महिलाओं का चयन किया जाएगा।


जिला मिशन प्रबंधक उवैस ने बताया कि महिलाओं से आवेदन मांगे गए हैं। प्रशिक्षण के बाद शासन से मिलने वाले ब्याज मुक्त ऋण में 35 हजार रुपये बैंक में जमा रहेंगे, जबकि 40 हजार रुपये इन्हें कार्य शुरू करने के लिए मिलेंगे। इन्हें छह महीने तक चार हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद इनके द्वारा की जाने वाली जमा निकासी का 0.4 प्रतिशत कमीशन मिलेगा। इसके अलावा बैंकिंग डिवाइस खरीदने के लिए अलग से पैसे दिए जाएंगे। योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के घरों तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने की है। इससे लोगों को घर बैठे बैंकिंग सुविधा प्राप्त हो सकेगी। साथ ही महिलाओं को रोजगार का अवसर मिल सकेगा।


जिले में अब तक 869 महिलाओं का चयन कर बीसी सखी के रूप में कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनके बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए अब शेष 167 ग्राम पंचायतों में भी इनकी तैनाती किए जाने का निर्णय लिया गया है। बीसी सखी के लिए महिलाओं का इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। - अखिलेश चौबे, उपायुक्त, एनआरएलएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें