गलत तरीके से हुए प्रेरक चयन की शिकायतों को आधार बनाते हुए बीएसए कृपा शंकर वर्मा ने इसमें जांच कराने के आदेश जारी कर दिए हैं। यह शिकायतें कई दिन से लगातार आ रहीं थीं।
बता दें कि करीब चार माह पहले प्रेरकों का चयन किया गया था, इसमें से शिकायतें आने पर कई प्रेरकों की नियुक्तियां रोक दी गई थीं। जिसे इस बार फिर शिकायत निस्तारण करने के बाद शुरू किया गया, लेकिन इस बार फिर पेंच अटकने लगे। बीएसए श्री वर्मा ने बताया कि उस दौरान जो प्रस्ताव मांगे गए थे, उन पर चयन कर प्रेरकों की सूची जारी कर दी गई। जिस पर ग्राम लोक शिक्षा केंद्रों से शिकायतें आना शुरू हो गईं। इसमें आरोप हैं कि उनके यहां गलत चयन किया गया है। जबकि वरिष्ठता को आए प्रस्ताव के अनुसार उनका होना चाहिए था। लगातार शिकायतें आने के कारण, इनकों आधार बनाते हुए जांच कराने के आदेश दे दिए गए हैं। इन शिकायतों की जांच कराई जा रही है।