फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बरेली के युवक की मौत

विज्ञापन
पोस्टमॉर्टम हाउस पर जानकारी देते मृतक नंदकिशोर के परिजन। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। फैजगंज बेहटा थानाक्षेत्र में चंदौसी मार्ग पर रविवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल टहल रहे बरेली के युवक की मौत हो गई। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

बरेली के सिरौली थानाक्षेत्र के गांव बसंतपुर निवासी नंदकिशोर (19) रविवार दोपहर फैजगंज बेहटा थानाक्षेत्र के गांव धनियावली में बहन कलावती के घर आए थे। परिजनों ने बताया कि वह रात में शाम खाना खाने के बाद टहलने गए थे। वह पैदल टहलते हुए फैजगंज बेहटा कस्बा पहुंच गए। इसी बीच घर लौटते समय चंदौसी मार्ग पर उन्हें पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस आ गई।
पुलिस ने घायल युवक से नाम पता पूछकर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। इलाज के कुछ देर बाद युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से बहन व परिजनों में चीख पुकार मच गई। सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि नंदकिशोर दो भाइयों में छोटे थे। वह खेतीबाड़ी करके परिवार का पालन पोषण करते थे। एसओ रामेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें