फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली-कासगंज ट्रैक पर दौड़ी मोटर ट्राली

Sun, 09 Aug 2015 11:56 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली-कासगंज बड़ी लाइन शुरू करने को रेलवे मंत्रालय से हरी झंडी मिलने के बाद 11 अगस्त से ट्रेन चलाने के मद्देनजर रेलवे महकमा तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। रविवार को बरेली से नगरिया तक मोटर ट्राली इस ट्रैक पर दौड़ी। इंजीनियरों की टीम को लाइन पर सब ठीकठाक मिला है। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की सुविधाओं के लिए व्यवस्थाओं को लगभग पूरा कर लिया गया है। स्टेशन अधीक्षक का भी कहना है कि अब 11 अगस्त से इस ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन शुरु हो जाएगा।
विज्ञापन

लंबे समय से बरेली से कासगंज के लिए बड़ी लाइन की मांग की जा रही थी। इसके लिए जनता ने आंदोलन भी किया। जनप्रतिनिधियों के माध्यम से केंद्र सरकार को पत्र भी भेजे। करीब डेढ़ साल पहले बरेली-कासगंज ट्रैक पर बड़ी लाइन का काम शुरु हुआ। तभी से ट्रेनों का संचालन बंद है। बड़ी लाइन के लिए बरेली से कासगंज तक काम पूरा हो गया। अप्रैल से इस ट्रैक पर मालगाड़ियां भी दौड़ रहीं हैं मगर सवारी गाड़ी का संचालन नहीं हो रहा है। चूंकि मालगाड़ियां बिना किसी रुकावट के ट्रैक पर दौड़ रहीं हैं इसलिए लोग पूछने लगे हैं कि अब सवारी ट्रेनों के चलने में क्या दिक्कत हैं। जनता लगातार ट्रेनों के संचालन की मांग कर रही है। बीते दिन डीआरएम चंद्रमोहन जिंदल ने बरेली में साफ किया है कि 11 अगस्त को रेल मंत्री सुरेश प्रभू और केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। वहीं, बड़ी लाइन पर ट्रेनों का संचालन 11 अगस्त से शुरु होने की खबर के साथ ही रविवार को बरेली से नगरिया (कासगंज) तक इंजीनियरों की टीम ने ट्रैक पर मोटर ट्राली को दौड़ाया। इस दौरान उन्होंने हर जगह को बारीकी से परखा कहीं किसी तरह की समस्या तो नहीं है। मोटर ट्राली वापस बरेली चली गई। इंजीनियरों की टीम में अनिल कुमार श्रीवास्तव, रमेश सिंह, नेत्रपाल सिंह आदि थे।

इंसेट-
नहीं आई है अभी समय सारिणी
बरेली-कासगंज ट्रैक पर 11 अगस्त से ट्रेनों का संचालन होने में अब किसी तरह दिक्कत नहीं है। कल का ही दिन बचा है, लेकिन रविवार तक ट्रेनों की समय-सारिणी यहां नहीं आई है।
विज्ञापन


इंसेट-
बहुत दुश्वारियां झेली हैं लोगों ने
बदायूं। करीब डेढ़ साल से ट्रेनों का संचालन बंद होने से जिले के लोगों ने कम परेशानियां नहीं उठाईं हैं। बता दें कि बदायूं से बरेली मार्ग पर भी फोरलेन का काम चल रहा है। जगह-जगह रोड उखाड़ दिया गया। बसों और अन्य निजी वाहनों से सफर करने में लोगों को काफी परेशानी हुईं। अब लोगों का कहना है यदि ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाता है तो उन्हें बहुत लाभ मिलेगा। कम समय में ही बरेली या फिर कासगंज की ओर आ-जा सकते हैं।

कोट...
रेल मंत्रालय से सिग्नल मिलने के बाद पूरी उम्मीद है कि 11 अगस्त से ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। सवारी गाड़ियों के दौड़ने से यात्रियों को बहुत सुविधा हो जाएगी। यहां पर पूरी तैयारियां हैं। लाइन को इंजीनियरों की टीम ने चेक किया है।
विज्ञापन

-ओपी मीना, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें