फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के बाद अब ढर्रे पर कई बैंकिंग सेवाएं

Fri, 30 Dec 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद अब ढर्रे पर कई बैंकिंग सेवाएं 
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद से गुरुवार को बैंकिंग सेवाएं अपने पहले जैसे ढर्रे पर आ गईं। शहर की सर्व यूपी ग्रामीण बैंक शाखा को छोड़कर अन्य बैंक शाखाओं में कैश के लिए 10 मिनट से ज्यादा इंतजार शायद ही किसी को करना पड़ा हो। शहर की अधिकांश बैंक शाखाओं से ग्राहकों की भीड़ छंटी हुइ नजर आई। 
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य  शाखा में रोजाना की तरह लगने वाली भीड़ खत्म होती नजर आई। पड़ोस में स्थित सर्व यूपी ग्रामीण बैंक शाखा में लाइन तो थी, लेकिन सभी को कैश दिया गया। एसबीआई की मुख्य शाखा में नोटबंदी से पहले जैसी भीड़ ही नजर आई। पड़ोस में स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा की लाइन भी गुरुवार को खत्म हो गई। एसबीआई की टिकटगंज शाखा में कैश निकालने वालों की भीड़ कम थी। इलाहाबाद बैंक शाखा में भीड़ कम होने के साथ ही वहां पर कैश भी पर्याप्त मात्रा में वितरित किया गया। बैंक ऑफ बड़ौदा में की लाइन में लगे लोग कम हो गए। 
केनरा बैंक शाखा में विड्राल या चेक पर भरे गया कैश ही लोगों को दिया जा रहा था। सिंडीकेट बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, आईडीबीआई बैंक, यूनियन बैंक, इंडियन बैंक, यूको बैंक, आईसीआईसीआई, एक्सिस बैंक की शाखा में भीड़ कम होने के साथ ही कैशा भरपूर मात्रा में बांटा गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

ओरियंटल बैंक ऑफ इंडिया में ग्राहक कम होने के साथ ही पर्याप्त कैश दिया जा रहा है, जिससे कैश की किल्लत अब बीते दिनों की बात नजर आने लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें