बांग्लादेश के अंतरिम सरकार प्रमुख का पुतला फूंकते बजरंग दल कार्यकर्ता। स्रोत- संगठन
उसावां। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के प्रमुख का पुतला फूंका। शुक्रवार को बजरंग दल जिला उपाध्यक्ष रितिक गुप्ता ने अपने सहयोगियों के साथ कस्बे के मुख्य चौराहे पर एमएफ हाईवे पर बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के प्रमुख यूनूस का पुतला फूंकते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए। उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ लगातार हो रही हिंसा पर अपना विरोध दर्ज कराया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह प्रदर्शन दीपू दास की हत्या और उसके बाद कई अन्य हिंदुओं की कथित हत्याओं के मद्देनजर किया गया है। इस मौके पर अतुल बजरंगी, रितिक बजरंगी, रतन गुप्ता, जय नंदन यादव, सुनील बजरंगी, प्रदीप यादव रहे। संवाद